रविवार, १६ ऑगस्ट, २०२६

फीड किया है अल्गोरिदम


फीड किया है अल्गोरिदम

थॉट निगेटिव ब्लॉक करेंगे
प्यार मोहब्बत लॉक करेंगे
अब ना सहेंगे कोई सितम
फीड किया है अल्गोरिदम

फेसबुक इंस्टा फ्लॉक करेंगे
सारी दुनिया रॉक करेंगे
हेट करेंगे सब के खतम
फीड किया है अल्गोरिदम

झूठ का डर मॉक करेंगे
सच का दर हम नॉक करेंगे
दूर करेंगे सारे भरम
फीड किया है अल्गोरिदम

- कुमार जावडेकर