दिल की हालत उसे नहीं मालूम
उसकी चाहत उसे नहीं मालूम
लुत्फ-ए-फुरकत उसे नहीं मालूम
लुत्फ-ए-फुरकत उसे नहीं मालूम
क्या मुहब्बत उसे नहीं मालूम
उसकी किस्मत उसे नहीं मालूम
गर हकीकत उसे नहीं मालूम
वो हुवा है बडा यहां लेकिन
ये है जन्नत उसे नहीं मालूम
उसका खंजर है दिल में फिर भी मैं
हूं सलामत उसे नहीं मालूम
सब्र सीखा है उसने मुझसे मगर
सब्र सीखा है उसने मुझसे मगर
उसकी शिद्दत उसे नहीं मालूम
भूलकर वो गया है दिल फिरसे
उसकी आदत उसे नहीं मालूम
उसको लगता है उसने छोडा मुझे
मेरी मन्नत उसे नहीं मालूम
- कुमार जावडेकर
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा